सूचना सहायक भर्ती विवाद में सरकार से पैरवी की मांग:अभ्यर्थियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सुनवाई में प्रभावी पक्ष रखने की लगाई गुहार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित सूचना सहायक भर्ती-2023 के तहत 3,415 पदों पर हुई नियुक्ति प्रक्रिया को कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण अभ्यर्थियों में रोष है। इसी सिलसिले में नागौर जिले के चयनित अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री, पीडब्लूडी राज्यमंत्री, नागौर सांसद, पूर्व सांसद तथा नागौर व खींवसर विधायक को ज्ञापन सौंपा। चयनित अभ्यर्थियों ने ज्ञापन देकर राज्य सरकार से 29 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित इस भर्ती मामले की अगली सुनवाई में प्रभावी और सशक्त पैरवी सुनिश्चित करने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द अंतिम परिणाम जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार कड़लवा, तीर्थेंद्र चौधरी, अशोक सोनी, इदरीश खान, सुरेश भांभू, विक्रम, महावीर लोमरोड़ सहित कई अभ्यर्थी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *