सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं मिला, दूसरे रन-वे का निर्माण रुका

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पैरेलल टैक्सी ट्रैक के लिए पिछले साल 86 करोड़ रुपए (जीएसटी इनक्लूड) का टेंडर हुआ था। निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन टेंडर लेने वाली गुजरात की कंपनी ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) को सिक्योरिटी क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण फिलहाल काम बंद हो गया। इस काम के रुकने से अब एक विमान को पहले की तरह ही दूसरे विमान के उड़ान भरने के बाद 7 से 10 मिनट तक इंतजार करना होगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर मौर्या ने कहा कि ट्रैक के बनने से अराइवल और डिपार्चर में गैप काफी कम हो जाता। अभी यह गैप 7-10 मिनट का है। यानी रनवे पर लैंड होने के बाद अगले मिनट ही विमान इस ट्रैक पर आ जाता और रनवे जल्द खाली हो जाता। इससे हर दो मिनट के अंतराल पर विमान उतर सकते। पैसेंजर का भी 10 मिनट तक समय बचता। जल्द ही मिल सकती है रांची एयरपोर्ट को 257 एकड़ जमीन इस साल एयरपोर्ट का विस्तार हो सकता है। रांची एयरपोर्ट को राज्य सरकार से 301 एकड़ जमीन लॉन्ग टर्म लीज पर मिली है, उसमें से 257 एकड़ जमीन का उपयोग रांची एयरपोर्ट नहीं कर पाया है। इस जमीन में एन्क्रोचमेंट है। इसी बाबत 26 मार्च को समाहरणालय में प्रिंसिपल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जमीन को दिलाने पर पॉजिटिव बातें हुईं। कहा गया कि उक्त जमीन पर बसे 128 घरों के पुनर्वास के लिए 67 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया गया है। यह भी कहा गया कि इस जमीन पर स्थित श्मशान घाट को भी शिफ्ट करना है। चहारदीवारी के अंदर के रोड, जो हेथू गांव को कनेक्ट करती है, उसे भी शिफ्ट करने पर बात हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि बैठक के बाद एयरपोर्ट को जल्द ही जमीन मिल जाने की उम्मीद है। जमीन मिलने के बाद बाउंड्री की जाएगी और एयरपोर्ट का विकास तेजी से होगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए एयरपोर्ट पर लगा चार्जिंग प्वाइंट, एक साथ चार्ज होंगी 6 गाड़ियां एयरपोर्ट में पार्किंग के एग्जिट साइड में गाड़ी चार्ज करने की मशीन लगाई गई है। 20 अप्रैल को इसकी टेस्टिंग होगी। इस मशीन में 6 गाड़ियां एक साथ चार्ज की जा सकेंगी। मशीन लगाने वाली कंपनी टेरा मोटर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर रविकांत कुमार ने बताया कि बड़े शहरों के एयरपोर्ट में ऐसे चार्जिंग प्वाइंट लगे हुए हैं। रांची में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए यह चार्जिंग प्वाइंट लगाया गया है। वर्तमान में जितनी भी गाड़ियां एयरपोर्ट आती हैं, उनमें 10 से 15 प्रतिशत गाड़ियां इलेक्ट्रिक होती हैं। मालूम हो कि एयरपोर्ट में प्रति दिन 2500 गाड़ियों का आवागमन होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *