भाजपा बार-बार देश में लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है : के. राजू

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कहा कि भाजपा द्वारा बार-बार इस देश में लोकतंत्र और संविधान की हत्या की जा रही है। जिस मामले में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को क्लीन चिट मिल चुका है, उसको फिर से उठाया जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि आगामी बिहार विधानसभा और गुजरात विधानसभा के चुनाव, कांग्रेस पार्टी की सक्रियता से देश के प्रधानमंत्री बौखला गए हैं। के. राजू रांची के ​हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के समक्ष कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लगातार सदन में रोजगार, महंगाई, किसान, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने की बात को मुखर रूप से देश हित में उठाया जा रहा है। इससे केन्द्र की सरकार विचलित हो गई है, इसलिए इस आवाज को दबाने का प्रयास ईडी के माध्यम से किया जा रहा है। राजू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को यह पता नहीं है यह गांधी परिवार है, जिसने देश के लिए इतनी कुर्बानियां दी हैं, प्रधानमंत्री गिन नहीं सकेंगे। इन्होंने किया संबोधित घेराव और सभा कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, विधायक सुरेश बैठा, रामचन्द्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाडी, अम्बा प्रसाद, डॉ. प्रदीप बलमुचू, केएन त्रिपाठी, गुंजन सिंह, आदि ने संबोधित किया। 4 घंटे तक घेरा ईडी कार्यालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय के समक्ष कांग्रेस का घेराव व प्रदर्शन कार्यक्रम चार घंटे तक चला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई बड़े नेता बस से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट दर्ज करने के विरोध में किया गया। कार्यालय घेराव में ये नेता-कार्यकर्ता रहे शामिल : घेराव कार्यक्रम में अनादि ब्रहम, प्रदीप तुलस्यान, रविन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, अमूल्य नीरज सोनाल शांति, सुरेन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, जयशंकर पाठक, गजेंद्र सिंह शशिभूषण राय, जगदीश साहु, अभिलाष साहु सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। किसने क्या कहा… मामला झूठ की बुनियाद पर है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला झूठ की बुनियाद पर खड़ा किया गया है। ईडी आैर सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। राहुल की सच्चाई से डरी भाजपा विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि यह केवल राजनीति से प्रेरित है। राहुल गांधी की सच्चाई से डरकर भाजपा ऐसी कार्रवाई कर रही है। चुनाव में ईडी सक्रिय हो जाती है प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जब किसी राज्य में चुनाव आता है, भाजपा की ईडी सक्रिय हो जाती है। ताकि जनता की आवाज दबाई जा सके। यह बदले की राजनीति और है कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि चार्जशीट दाखिल करना प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की ओर से बदले की राजनीति है। लेकिन हम लड़ेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *