रिम्स डेंटल कॉलेज के पीछे पावरग्रिड द्वारा निर्मित परिजन विश्राम सदन का जल्द ही पूर्ण रूप से संचालन होगा। अभी केवल पहले तल्ले में मरीज के परिजनों को रहने के लिए जगह दी जा रही है, एक से डेढ़ माह के भीतर सभी फ्लोर पूरी तरह से फंक्शनल होंगे। रिम्स प्रबंधन ने पावरग्रिड परिजन विश्राम सदन के संचालन का जिम्मा एजेंसी को देने का निर्णय लिया है। प्रबंधन ने एजेंसी चयन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) भी जारी कर दिया है। जारी ईओआई के अनुसार, इसका संचालन एनजीओ या चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया जाएगा। इनके द्वारा पूरे भवन की व्यवस्था संभाली जाएगी। मरीजों को कुल 300 बेड की सुविधा दी जाएगी। चयनित एजेंसी के साथ रिम्स प्रबंधन 5 साल के लिए एमओयू करेगी, लेकिन हर दो साल में परफॉर्मेंस रिव्यू के आधार पर अगले पांच साल तक एक्सटेंशन दिया जाएगा। अगर प्रबंधन एजेंसी से संतुष्ट नहीं हुआ तो नए सिरे से एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एजेंसी के लिए ये पात्रता जरूरी… शुरूआती 7 दिन तक 75 रु. लगेगा किराया प्रबंधन द्वारा जारी एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के अनुसार, रिम्स में भर्ती होने वाले मरीज के परिजनों को ही विश्राम सदन में ठहरने की व्यवस्था दी जाएगी। इसके लिए भर्ती कागज के साथ एक आवेदन एजेंसी के समक्ष जमा करना होगा। इसके बाद परिजनों से शुरूआती 7 दिन के लिए 75 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया देना होगा। यदि किसी कारणवश 7 दिन से अधिक ठहरना हो तो 8वें दिन से प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से भुगतान करना होगा।


