रांची | डीएसपीएमयू में बुधवार से स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सेशन 2024-28 की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन पर्यावरण अध्ययन और अंडर स्टैंडिंग इंडिया पेपर की परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई। डॉ. आईएन साहू की मॉनिटरिंग में सीबीटी मोड परीक्षा के लिए टेक्निकल सपोर्ट दिया गया। इसमें 93.5 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही।


