नेट के लिए आठ मई तक रजिस्ट्रेशन, चार वर्षीय यूजी के अभ्यर्थी बढ़ाएंगे कंपीटिशन

एजुकेशन रिपोर्टर| रांची यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। यूजीसी नेट जून 2025 के लिए एनटीए द्वारा बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वेबसाइट https://ugcnet.nta.a c.in/ पर ऑनलाइन आवेदन बुधवार से जमा होना शुरू हो गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन 9 से 10 मई तक किया जा सकेगा। जबकि यूजीसी नेट परीक्षा 21 जून से 30 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। अप्लीकेशन फीस जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 1150 रुपए है। जबकि इडब्लूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए 600 रुपये है। एससी/एसटी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 325 रुपए अप्लीकेशन फीस देनी होगी। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री 55 फीसदी अंकों के साथ होना चाहिए। वहीं ओबीसी-एनसीएल/एससी/एस टी उम्मीदवारों के 50 फीसदी अंक होने चाहिए। ग्रेजुएशन करने वाले भी दे सकते हैं नेट यूजीसी नेट परीक्षा का आवेदन चार वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स भी दे सकते हैं। चार वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री कार्यक्रम वाले उम्मीदवारों को उस विषय में शामिल होने की अनुमति है, जिसमें वे पीएचडी करना चाहते हैं। साथ में ग्रेजुएशन 75% फीसदी अंक या इसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *