रांची| झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर खेल के मैदान में परचम लहराते हुए राज्य को गौरवान्वित किया है। ड्रीम स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप फुटबॉल 2025 (गर्ल्स नेशनल फाइनल्स) में झारखंड की अंडर-17 टीम ने ओडिशा को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। मैच का निर्णायक क्षण 20वें मिनट में आया, जब अनामिका सांगा ने शानदार गोल दागा, जो अंततः टीम को खिताबी जीत दिलाने के लिए काफी रहा। कप्तान चांदनी कुमारी के नेतृत्व में झारखंड की रक्षा पंक्ति ने अंतिम सीटी तक कोई मौका नहीं गंवाया। पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया व सुब्रत पाल मौजूद रहे।


