जीएनडीएच के आईसीयू में आग, बाल-बाल बचे 17 मरीज

भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल के आईसीयू में मंगलवार देर रात 12.15 बजे एसी यूनिट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग लगने से आईसीयू से सटे अटेंडेंट रूम में भी धुएं से हाहाकार मच गया। विभाग पूरी तरह एयर कंडीशन होने के चलते चारों तरफ धुआं फैल गया। अभिभावक अपने मरीजों को बचाने के लिए आईसीयू की तरफ भागे। अभिभावकों के इधर-उधर भागने पर डॉक्टरों तथा स्टाफ को इसकी सूचना मिली। आनन-फानन में डॉक्टर और नर्सों ने मरीजों को अस्थाई तौर से साथ लगते सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट किया । 17 मरीजों को तुरंत इन वार्डों में शिफ्ट किया गया। सिर्फ वेंटीलेटर पर पड़े मरीजों को शिफ्ट नहीं किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *