तरनतारन रोड स्थित बीबी कौलां जी चैरिटेबल अस्पताल रोड में श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 22 अप्रैल को रक्तदान कैंप लगेगा। कैंप सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। आयोजन का नेतृत्व भाई साहिब गुरइकबाल सिंह करेंगे। तैयारियों को लेकर भाई हरविंदर पाल सिंह लिटिल वीर की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक में कवलजीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह मैनेजर, गुरप्रीत सिंह चाहत मीरी पीरी यूथ फेडरेशन, ओंकार सिंह पप्पू, सतविंदर पाल सिंह रिंकू, हरिंदर सिंह गोल्डी, सरवन सिंह, डॉ. जय ऐश खालसा, भूपिंदर सिंह राजू और मनप्रीत सिंह मौजूद रहे।


