स्कूटी से घर जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, केस दर्ज

भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद में सब्जी मार्केट से सब्जी खरीदी करके अपने स्कूटी से घर जाते वक्त एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर में महिला के पैर में गंभीर चोंट आई है जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है। पुलिस के बताए जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को श्वेता शालिनी अपनी प्लेजर स्कूटी सीजी 06 जीक्यू 0449 से महासमुंद सब्जी मार्केट गयी थी। सब्जी लेने के बाद अपनी स्कूटी से अपने घर आते समय डिगेश वेल्डिंग के सामने पिटियाझर रोड महासमुंद के पास के करीब 7:15 बजे सामने से आ रही बाइक पैशन प्रो सीजी 06 जीबी 1868 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर श्वेता के स्कूटी को सामने से टक्कर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। हादसे में उसके पैर मे गंभीर चोंट आई। श्वेता को इलाज के लिए परिवार वाले के साथ आकाल पुरख अस्‍पताल महासमुंद ले जाया गया। जहां उसके पैर में कच्चा प्लास्टर कर व प्राथमिक उपचार कर रिफर कर दिया गया। जिसका इलाज अब बेगूसराय बिहार निरसू बाबू मेमोरियल हास्पिटल में हो रहा है। घटना को सर्वोदय महतो, मंजु देवी व वहां खड़े बहुत से लोग देखे। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध धारा 125(ए)-, 281-बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *