कांग्रेस ने अपने सभी नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिए हैं। पीसीसी की ओर से जारी सूची के मुताबिक रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को बनाया गया है। तिवारी ने चुनाव से पहले पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद उनकी कांग्रेस में वापसी हुई और फिर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जबकि कांग्रेस ने इससे पहले संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था। साहू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद एक सामान्य सभा में शामिल भी हो चुके हैं। इसी तरह जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चिरमिरी में गायत्री बिरहा नेता प्रतिपक्ष, मोहम्मद इकराम उपनेता, अंबिकापुर में सफी अहमद नेता प्रतिपक्ष, निम्मन राशि एक्का उपनेता, रायगढ़ में शेख सलीम नेता प्रतिपक्ष, विकास ठेठवार उपनेता बनाया गया है। कोरबा में कृपाराम साहू नेता प्रतिपक्ष, रामगोपाल कुर्रे उपनेता, बिलासपुर में भरत कश्यप नेता प्रतिपक्ष, संतोषी रामा बघेल उपनेता, धमतरी दीपक सोनकर नेता प्रतिपक्ष, सत्येंद्र देवांगन उपनेता, दुर्ग में संजय कोहले नेता प्रतिपक्ष, विजयंत पटेल उपनेता, राजनांदगांव में संतोष पिल्ले नेता प्रतिपक्ष, मुकेश साहू उपनेता और जगदलपुर में राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष तथा कोमल सेना को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।


