गरियाबंद| भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा ने बुधवार को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त चेयरमैन दीपक महस्के से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, स्वास्थ्य औषधियों की आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की। अजय रोहरा ने चेयरमैन दीपक महस्के को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सीजीएमएससी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा।


