सेल| भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने रायपुर स्थित स्वर्णभूमि निवास पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मिर्धा ने अग्रवाल जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। अग्रवाल जी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर मुंह मीठा कराया और चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की हार्दिक बधाई दी। मुलाकात के दौरान आरंग नगर पंचायत के पार्षद संतोष लोधी एवं युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता ओमप्रकाश मिर्धा भी उपस्थित रहे।


