दो किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

राउरकेला| शहर के प्लांट साइट पुलिस ने गश्ती अभियान के दौरान 2 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया। गांजा तस्करी करने वाले आरोपी युवक लेंगडू माझी(26) को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को प्लांट साइट थाने की उपनिरीक्षक सेवाती सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान गोपनीय सूचना मिली कि गांधी रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास लेंगडू माझी (26) अवैध रूप से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बेचने के लिए ले जा रहा है। संदेही को रोककर जांच की गई तो उसके पास दो किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी लेगड़ू माझी के नाम पर पहले से 10 मामले दर्ज थे, वहीं सेक्टर-3 थाने में 2 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *