कवर्धा| जल संसाधन विभाग ने कबीरधाम जिले के ब्लॉक बोड़ला की बावली जलाशय योजना के जीर्णोद्धार, पुलिया निर्माण नहर के सीसी लाइनिंग समेत अन्य कार्य के लिए 44 लाख 49 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


