सड़क पर कचरे का ढेर, गंदगी से परेशानी

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ वार्ड क्रमांक 11 में एफसीआई गोदाम के सामने की गली में कचरे का अंबार लगा है। यहां घर-घर से कचरा कलेक्शन के बावजूद कुछ लोग रोजाना अपने घरों से कचरा लाकर सड़क पर फेंक रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन न तो इस पर रोक लगा पा रहा है, न ही रोजाना सफाई करवा रहा है। सड़क पर फैले कचरे से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। लोगों को चलने में परेशानी हो रही है। गर्मी में बजबजाती गंदगी से हैजा, टाइफाइड, पीलिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। सड़क पर जमा कचरा मवेशी भी खा रहे हैं। इससे वे बीमार हो सकते हैं, जान भी जा सकती है। होटल व्यवसायी भी कचरा लाकर यहीं फेंक रहे हैं। नपा के सफाई कर्मचारी भी वार्डों से निकला कचरा हाथ गाड़ी से लाकर इसी सड़क पर डालते हैं। नपा इसे 3 से 4 दिन बाद ट्रैक्टर से उठाकर बाहर फेंकती है। तब तक गंदगी सड़क पर ही रहती है। यह स्थिति साफ दिखाती है कि नपा जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। आम लोग ही नहीं, नपा के कर्मचारी भी सड़क पर कचरा डंप कर रहे हैं। नपा को इसे हटाने में कई दिन लग जाते हैं। सवाल यह है कि स्वच्छता का दावा करने वाला नपा प्रशासन इस गली की हालत कब सुधारेगा। एफसीआई गोदाम के सामने जमा कचरे का ढेर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *