विजिलेंस ने एसई की कॉल डिटेल खंगाली, खातों की भी हो रही जांच

लुधियाना|नगर निगम के एसई संजय कंवर की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने दो दिन का कोर्ट से रिमांड हासिल किया है। बुधवार को रिमांड का पहला दिन बीता। इस दौरान विजिलेंस ने एसई संजय कंवर से कई बातें उगलवा ली हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक विजिलेंस द्वारा संजय कंवर द्वारा पास किए गए सभी कामों के दस्तावेजों को निगम कार्यालय से अब उठाना भी शुरू कर दिया है। वहीं, ये भी जानकारी सामने आई है कि विजिलेंस ने अब एसई संजय कंवर की कॉल डिटेल को खंगालना शुरू कर दिया है और ये भी चेक किया जा रहा है कि किस कॉन्ट्रेक्टर से कितनी बार और कितने-कितने समय तक बातचीत होती रही है। इसके अलावा एसई संजय कंवर के पारिवारिक सदस्यों की भी बैंक डिटेल ली गई है। जानकारी मुताबिक ये भी बात सामने आई है कि विजिलेंस अब जल्दी ही एक और गिरफ्तारी कर सकती है, क्योंकि 10 फीसदी कमीशन मामले में अकेले संजय कंवर ही नहीं, बल्कि इसके अलावा और भी हिस्सेदार हैं, जिनको जल्दी ही विजिलेंस पकड़ने वाली है। हालांकि संजय कंवर का दूसरे दिन का रिमांड वीरवार को खत्म हो जाएगा और विजिलेंस पूछताछ के लिए कोर्ट से और रिमांड हासिल करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *