अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर हादसा; सड़क पर पड़ी थी लाश

बालोद में बुधवार रात करीब 9.30 बजे दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर जमही टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहगीरों के अनुसार मृतक की पहचान किल्लेकोड़ा निवासी प्रीतम कुमार के रूप में की जा रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा परिजनों से लगातार संपर्क किए जाने के बावजूद शव की मौके पर पहचान नहीं हो सकी है। जिसके चलते आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय ने जानकारी दी कि परिजन के आने के बाद गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *