तेंदूपत्ता घोटाले की कार्रवाई का स्वागत: हुंगाराम मरकाम

सुकमा| प्रदेश में तेंदूपत्ता आदिवासियों के जीवन में आर्थिक उन्नति का एक बड़ा माध्यम है तेंदूपत्ता खरीदी को लेकर कांग्रेसकाल का बड़ा बोनस घोटाला सामने आया है। मामले में भाजपा सरकार ने सुकमा के वनमंडलाधिकारी को निलंबित करते हुए इस तरह के मामले से जुड़े सभी आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरु किया। इसलिए मामले में वन विभाग के कर्मचारियों और प्रबंधकों पर कार्रवाई जारी है। चल रही जांच को लेकर भाजपा नेता हूंगाराम मरकाम ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तब तेंदूपत्ता दोगुने दाम पर खरीदने के अपने वादे को पूरा करने का काम हुआ है। वहीं प्रबंधकों ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे में हेरफेर कर भ्रष्टाचार का जो काम किया है उसके खिलाफ भी सरकार सख़्ती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप का बहुत बहुत धन्यवाद जो उन्होंने हमारी शिकायतों पर संज्ञान लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *