अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति के दोस्त और उसकी पत्नी सहित अन्य लोगों पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 50 हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। महिला की ओर से कोर्ट के जरिए सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जहां शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार पैसा को रोड निवासी शिवानी जैन ने मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति के बचपन के दोस्त आकाश से उसकी जान पहचान थी। वर्ष 2021 में आरोपी अपनी पत्नी के साथ घर आया और उसे EWS कोटे में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। सरकारी नौकरी लगवाने पर पैसों की डिमांड भी की गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह दोनों पति-पत्नी की बातों में आकर उसने सहमति जता दी थी और बाद में अन्य दो आरोपियों को अपने दस्तावेज आंगनवाड़ी में नौकरी लगवाने के लिए दिए थे। महिला ने बताया कि उसने आरोपियों को अपनी ननद को भी विधवा कोटा में सरकारी नौकरी लगवाने के लिए कहा था। आरोपी ने उसे व्हाट्सएप पर ननद के चयन होने के प्रमाण के तौर पर चयन सूची भेजी थी। उसे कहा था कि उसकी ननंद का प्रमाण पत्र पोस्ट के जरिए भी उसे मिल जाएगा। बाद में उसे 50 हजार ले लिए। महिला ने आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद से आरोपियों ने दूरी बना ली है। पैसे मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दी जा रही है। महिला की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


