राजस्थान पुलिस की स्थापना दिवस की संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सवाई माधोपुर की पुलिस लाइन परेड मैदान पर इसे लेकर एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर शुभम चौधरी रही। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता SP ममता गुप्ता ने की। नन्हें मुन्ने बच्चों ने दी प्रस्तुति कार्यक्रम की शुरुआत भगवान त्रिनेत्र गणेश के चित्र पर दीपक जलाकर की गई। जिसके बाद यहां नन्हें मुन्ने स्कूली ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। समारोह के दौरान स्टेप बाई स्टेप, गीता देवी स्कूल सहित कई संस्थानों ने बच्चों ने प्रस्तुति दी। जिनपर यहां मौजूद लोग झूमते दिखाई दिए। इस दौरान अपने डांस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहने वजीरपुर SHO टीनू सोगरवाल एक बार फिर अपनी पर्फोर्मेंस देती दिखी। यहां SI सोगरवाल ने जय जय शिवशंकर कांटा लागे न कंकर पर प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों की ओर से तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया गया। यहां कार्यक्रम देर रात तक चला। जिसमें पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारी झूमते दिखे। कार्यक्रम के दौरान ASP रामकुमार कस्वां, CO सिटी उदय सिंह मीणा, मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा, कुंडेरा थानाधिकारी भरत सिंह, चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी सुमन कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इससे पहले दिन में पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।


