डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस 5-5 हजार के इनामी साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों साइबर ठग खुद ठगी करते थे। साथ ही बाकी साइबर ठगों को फर्जी सिम और फर्जी खाते भी उपलब्ध करवाते थे। दोनों साइबर ठगों को पुलिस काफी समय से ढूंढ रही थी। थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 21 जनवरी 2024 को पुलिस ने साइबर ठगों के ठिकाने पर दबिश दी थी। इस दौरान वहां से दो आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में फरार आरोपियों की पहचान की गई। काफी समय से आरोपी फरार थे इसलिए उनपर 5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया। कल मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी खुद भी साइबर ठगी करते थे। साथ ही में बाकी साइबर ठगों को फर्जी सिम और फर्जी खाते उपलब्ध करवाते थे। दोनों आरोपी खुर्शीद निवासी घाटमिका और निसार निवासी धौलेट से पूछताछ की जा रही है। जिससे पता लग सके कि आरोपियों ने अभी तक कितने लोगों से ठगी की है।


