अलवर के निकट बगड़ तिराहे के पास बने डंपिंग यार्ड में पड़े हजारों टन कचरे में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से भी साफ दिखी। रात को ऐसा लग रहा था मानो भयानक आग लगी हो। जब रात करीब 1 बजे आग की लपटें तेज हुई तो अलवर से अग्निश्मन दल पहुंचा। एक – एक करके तीन-चार दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। गुरुवार सुबह तक दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे थे। अग्निश्मन केंद्र कें प्रभारी अमित मीना ने बताया कि बुधवार रात को अलवर में दो जगहों पर आग लगी थी। रोड नंबर दो पर काशीराम चौराहे के पास गोदाम में आग लगी। वहीं रात करीब 1 बजे के आसपास बगड़ तिराहे पर डंपिंग यार्ड के कचरे में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दोनों जगहों पर टीमों को भेजा गया। इधर, अलवर के काशीराम चौराहे पर गोदाम की आग एक बार बुझाने के बाद दुबारा लग गई थी। इस कारण टीमों की भागदौड़ रही। बगड़ तिराहे पर लगी आग को बुझाने के लिए गुरुवार सुबह भी टीमें लगी रही। यहां भी आग को काबू में कर लिया गया। रात को आग की लपटें दूर तक नजर आती है। यहां कचरे के एक ढेर में आग लगी थी। उसे बुझा लिया गया। यह सही है कि यहां बदबू भी रहती है। इस कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को बड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ी है।


