सवाई माधोपुर में अब तेज गर्मी लोगों को सताने लगी है। हालांकि पिछले 24 घंटे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में गुरुवार अलसुबह से ही सूर्यदेव अपने रौंद रूप में नजर आए। यहां सुबह से ही चिलचिलाती धूप देखी गई। जिससे लोगों के हाल बेहाल दिखाई दिए। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी समय में मौसम का हाल मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर में आगामी दिनों में तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 18 अप्रैल को यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद यहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। आगामी समय में यहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।


