जमशेदपुर में बीती देर रात सड़क किनारे एक युवती की लाश मिली। शव के बगल में ही उसकी स्कूटी पड़ी थी। घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के पीपला मोड़ एनएच-33 की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के पेपर से युवती की पहचान की और उसके परिजनों को सूचना दी। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले मृतका की पहचान घाटशिला निवासी जोबारानी सोरेन (21) के रूप में की गई। माना जा रहा है कि युवती की मौत हादसे में हुई है। हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घर का सारा खर्च अकेले उठाती थी जोबा परिजनों ने बताया कि जोबारानी मुसाबनी के पोस्ट ऑफिस में क्लर्क थी। परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं, जिनमें दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। जोबा अविवाहित थी। वो ही घर का सारा खर्च अकेले उठाती थी और परिवार की आर्थिक रीढ़ थी। उसके पिता की अगस्त 2024 में बीमारी से मौत हो गई थी। वहीं, उसकी मां का इस साल जनवरी में देहांत हुआ था। जमशेदपुर जाने की बात कह निकली थी घर से मृतका के भाई भूषण सोरेन ने बताया कि जोबारानी बुधवार को घर में यह बोलकर निकली थी कि वो किसी काम से जमशेदपुर जा रही है। रात में बड़ी दीदी को कॉल आया कि जोबारानी का एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद हमलोग अस्पताल पहुंचे। हमें सूचना मिली कि सड़क पर एक लड़की गिर गई। हमलोग मौके पर पहुंचे और उसकी स्कूटी के पेपर को चेक किया तो उसकी पहचान हुई। गाड़ी और शरीर पर कोई खरोंच के निशान नहीं दिखे हैं। हो सकता है डिवाइडर में टकराने से उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। -तोरी उरांव, एएसआई, एमजीएम थाना


