घर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:मकान मालिक बाहर सोता रहा, पड़ोसी रात को चकमा देकर घर में घुसा, 2 लाख के जेवर चोरी

दानपुर थाना पुलिस ने रात के वक्त सुने मकान में प्रवेश हो के सोना चांदी जिनकी कीमत करीब 02 लाख रुपए है। उन्हें चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोना चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि गत 14 अप्रैल 2025 को प्रार्थी विरीया पुत्र लालु जाति डिंडोर निवासी रोजीया ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दी। उसमें बताया कि 2 अप्रैल को मेरे घर के दरवाजे की कुंडी लगाकर घर के बाहर सोया था। रात को कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजे की कुंडी खोलकर कमरे के अन्दर प्रवेश किया जहां अनाज की पेटी के अन्दर रखी चांदी व सोने की रकमे जिसमे 500 ग्राम का चांदी की कडीयां, 250 ग्राम चांदी की सांकली, 250 ग्राम चांदी का कन्दोरा मालवी व एक 250 ग्राम चांदी तोडे तथा एक सोने की नाक मे पहने की 05 ग्राम की बाली चुरा ली। थानाधिकारी ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी हर्ष वर्धन अगरवाला के आदेश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। बदमाशा की तलाश के लिए हेतु मुखबिरी तन्त्र का सहयोग लेते हुए सर्कल एवं घटनास्थल के आस पास ईलाके से गोपनीय जानकारी जुटाई। सुचना मिली कि घटना के दुसरे दिन ही अलसुबह मुकेश पुत्र रमेश डिंडोर जो कि प्रार्थी का पड़ोसी है। वो काम पर चला गया है जो किसी से सम्पर्क नहीं कर रहा है। शंका के आधार पर प्रार्थी से भी पुख्ता जानकारी ली गई तो प्रार्थी ने भी इस बात की सूचना दी कि घटना के दिन शाम को मुकेश उसके घर के आस पास पशु ढुंढने के बहाने से आया था। मेरे घर से बाहर खाट लगाकर सोने की बात मुकेश को जानकारी में थी। जिस पर पुलिस टीम को मुकेश पर और ज्यादा शक गहरा गया। पुलिस टीम द्वारा लागातार मुकेश के बारे मे जानकारी एकत्रित की गई एवं उसकी एक्टिविटी और लोकेशन पर नजर रखी गई। 15 अप्रैल को मुकेश के घर पर आने एवं वापस निकल जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर दानपुर बस स्टैंड से मुकेश को डिटेन कर पूछताछ की। मुकेश पहले तो इंकार करता रहा फिर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछा तो उसने कबूल किया। आरोपी से 2 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *