गोड्डा में मिला महिला का शव:बकरी चराने गए व्यक्ति को बहियार में दिखी लाश, हत्या की आशंका

गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है। अमरपुर कैथिया बहियार में सुबह बकरी चराने गए एक स्थानीय व्यक्ति ने शव को देखा। मृतक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है। सूचना मिलते ही बसंतराय थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव और पथरगामा पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। कहीं और हत्या के बाद शव को यहां फेंकने की आशंका प्राथमिक जांच में पुलिस को हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं और हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज रही है। पथरगामा पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *