पबिया में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू:1000 से ज्यादा महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया हिस्सा, 20 तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

जामताड़ा जिले के पबिया में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह धार्मिक अनुष्ठान 17 से 20 अप्रैल तक चलेगा। महायज्ञ की शुरुआत गुरुवार को मंगल कलश यात्रा से हुई। इस यात्रा में 1000 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा श्यामा मंदिर से शुरू होकर लोकनिया मोड तक गई और फिर यज्ञ स्थल पर लौटी। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्तिमय माहौल बनाया। यात्रा के दौरान शांतिकुंज गायत्री परिवार की टोली ने कलश का महत्व समझाया। टोली में निवास तिवारी, दुर्गा प्रसाद हरि चंदन, गुणशागर राणा, दिलीप भगिरु और अरविंद कुमार गिरी शामिल थे। उन्होंने बताया कि कलश जीवन में शांति और समृद्धि का प्रतीक है। यज्ञ में गायत्री मंत्र का जाप होगा चार दिन चलने वाले इस महायज्ञ में रोज सुबह यज्ञ होगा। शाम को प्रवचन और कथा का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में गायत्री मंत्र का जाप होगा। गायत्री परिवार और श्यामा पूजा समिति मिलकर इस आयोजन को कर रहे हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान की नींव 10 अप्रैल को भूमि पूजन और ध्वजारोहण से रखी गई थी। आयोजकों के मुताबिक यज्ञ से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बनेगा। इससे लोगों में भाईचारा बढ़ेगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *