फरीदकोट में 2 अवैध नशा मुक्ति केंद्र सील:एक से 21 लोगों को कराया मुक्त, ​दूसरे से संचालक मरीजों संग फरार

फरीदकोट जिले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात को दो गांवों में छापेमारी कर अवैध नशा मुक्ति केंद्रों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गांव चक्क कल्याण और अराईयांवाला कलां में चल रहे इन केंद्रों में से एक से 21 लोगों को मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार चक्क कल्याण में यह अवैध केंद्र एक बंद पड़े निजी स्कूल की इमारत में चलाया जा रहा था। टीम को यहां नशा छुड़ाने के लिए भर्ती 21 लोग मिले। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि अराईयांवाला कलां में भी एक अवैध केंद्र चल रहा है। खेतों के बीच बने तीन कमरों के मकान में संचालित यह केंद्र खेतों के बीच बने तीन कमरों के मकान में संचालित किया जा रहा था, जहां पुलिस के अनुसार 20-25 लोगों को रखा गया था। चक्क कल्याण के केंद्र से बचाए गए लोगों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सरकारी केंद्र में भेजा गया। जबकि अराईयांवाला कलां में संचालक मरीजों को लेकर फरार हो गए।
प्रशासन ने दोनों केंद्रों को सील कर दिया छापेमारी की कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले चक्क कल्याण में दबिश दी, जहां से मरीजों को मुक्त कराया गया। अराईयांवाला कलां में छापेमारी से पहले ही संचालक और मरीज फरार हो गए। प्रशासन ने दोनों केंद्रों को सील कर दिया है और संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 11 दिनों में पकड़े चार अवैध केंद्र पिछले 11 दिनों के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने कुल चार अवैध नशा मुक्ति केंद्रों का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ प्रशासन की कड़ी कार्रवाई का हिस्सा है। प्रशासन ने दोनों केंद्रों को सील करने के साथ-साथ संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाज के नाम पर लेते थे 10-15 हजार प्रति माह इस मामले में डीएसपी राज कुमार ने बताया कि यह केंद्र नशा छुड़वाने के नाम पर 10 से 15 हजार प्रति माह ले रहे थे। जबकि उनके पास ना तो किसी तरह की मंजूरी थी और ना ही उनके पास नशा छुड़वाने के प्रबंध या संसाधन नजर आए। फिलहाल दोनों केंद्रों को सील कर दिया है औए केंद्र संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *