जगराओं में महिला लापता:पति बोला- कपड़े धोने गई थी, वापस नहीं आई, व्यक्ति ने छिपाकर रखा

जगराओं में एक महिला लापता हो गई। घटना थाना सुधार की है। थाना सुधार पुलिस के अनुसार मजदूरी करने वाले हबीब की पत्नी मुस्कान (20) 17 फरवरी को सुबह 11 बजे कपड़े धोने के लिए एक मोटर पर गई थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो पति ने उसकी तलाश शुरू की। शुरुआत में पति को लगा कि पत्नी रास्ता भटक गई होगी। इसलिए उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी को किसी व्यक्ति ने जबरन किसी अनजान जगह पर छिपा कर रखा है। एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ धारा 127(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि मुस्कान का विवाह हबीब से हुआ था और वह गांव धनासू लुधियाना की रहने वाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *