कपूरथला में व्यक्ति से 47 हजार ठगे:फाइनेंस कंपनी ने 5 लाख का लोन देने के नाम पर कैश मांगा, आरोपी फरार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक फर्जी फाइनेंस कंपनी द्वारा लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ओम प्रकाश धीर से कंपनी ने विभिन्न शुल्कों के नाम पर 47 हजार रुपए ठग लिए। कंपनी ने सिविल अस्पताल के सामने एक किराए की दुकान में अपना ऑफिस खोला था। उन्होंने क्षेत्र में विज्ञापन बांटकर तीन दिन में लोन दिलाने का वादा किया। पीड़ित को पहले पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,630 रुपए नकद लिए, जिसकी कोई रसीद नहीं दी गई। इसके बाद कोर्ट फीस के नाम पर 15,700 रुपए और फिर 28,650 रुपए और मांग लिए। कंपनी ने दावा किया कि 5 लाख का लोन मंजूर हो गया है और 28,650 रुपए लोन राशि के साथ वापस मिल जाएंगे। पीड़ित को 5,28,650 रुपए का मैसेज भी भेजा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी अपना ऑफिस बंद कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *