फरीदाबाद में विदेशी नशा तस्कर गिरफ्तार:नाइजीरियन युवक से 4 ग्राम कोकीन बरामद, भाई के जरिए दिल्ली से लाया था माल

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने एक विदेशी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 10-12 दिन पहले ही भारत आया था। भाई भी तस्करी में शामिल है। पुलिस ने आरोपी से कोकीन बरामद की है। जानकारी के अनुसार नाइजीरिया के रहने वाले 33 वर्षीय फ्रेडरिक के पास से 4 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी को एनआईटी गोल चक्कर टाउन नंबर 5 से पकड़ा गया। 12 दिन पहले नाइजीरिया से भारत आया फिलहाल आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर-77 में रह रहा था। पुलिस ने एनआईटी थाने में नशा तस्करी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब 10-12 दिन पहले ही नाइजीरिया से भारत आया था। उसका भाई दिल्ली में रहता है। भाई भी नशा तस्करी में शामिल है। आरोपी ने बताया कि यह कोकीन वह अपने भाई से दिल्ली में लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *