‘पिक्चर अभी बाकी है’:समय रैना की वापसी पर बोले रणवीर अलाहबादिया- मेरा भाई एक मीडिया लीजेंड है, वो जरूर लौटेगा

यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद को लेकर पहली बार अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत में उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही रणवीर ने समय रैना की वापसी को लेकर भी बात की। रणवीर अलाहबादिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। इस दौरान यूजर्स ने उनसे विवाद से जुड़े कई सवाल किए। एक ने पूछा कि क्या वह अब भी समय रैना के संपर्क में हैं? इस पर रणवीर ने जवाब दिया, ‘इस विवाद के बाद हम दोनों पहले से भी ज्यादा करीब आ गए हैं। हम अच्छे और बुरे वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। समय वापस आएगा। मेरा भाई तो पहले से ही एक ‘मीडिया लीजेंड’ है। भगवान हम सबका ख्याल रख रहे हैं। बस यही कहना है कि पिक्चर अभी बाकी है।’ एक यूजर ने रणवीर से पूछा कि उस विवाद का उन पर क्या असर पड़ा? इस पर रणवीर ने कहा, ‘इससे मेरी सेहत, पैसे, मौके, पहचान, मानसिक शांति और बहुत कुछ चला गया। लेकिन इस सबके बीच मुझे खुद को समझने का मौका मिला। मैंने अंदर से बदलाव महसूस किया, आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ा और मानसिक रूप से भी मजबूत हुआ। अब जो कुछ भी मैंने खोया है, उसे फिर से पाने की कोशिश कर रहा हूं। जानें क्या है पूरा मामला स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर विवाद हुआ। समय ने 8 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल पर शो का एक एपिसोड अपलोड किया था। जिसमें यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर भद्दी बातें कही थीं। दैनिक भास्कर उन बातों का जिक्र नहीं कर सकता है। शो के सभी गेस्ट के खिलाफ केस दर्ज हुआ था एपिसोड के सामने आते ही शो और इससे जुड़े लोगों की जमकर आलोचना होने लगी। रणवीर पर महाराष्ट्र, असम समेत कई जगहों पर FIR दर्ज की गई। साथ ही समय के अलावा इस शो के उन 30 गेस्ट के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ, जिन्होंने पहले एपिसोड से अब तक के शो में हिस्सा लिया था। ———– इससे जुड़ी खबर पढ़ें.. अपूर्वा मखीजा ने छोड़ा मुंबई वाला अपार्टमेंट:इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में फंसी थीं यूट्यूबर, व्लॉग जारी कर बताया था शो का पूरा किस्सा यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद से सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपूर्वा ने एक व्लॉग शेयर कर समय रैना के शो का पूरा किस्सा बताया था। अब अपूर्वा ने अपना मुंबई वाला घर छोड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *