नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का विरोध:कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, 18 अप्रैल को सभी ब्लॉक में होगा आंदोलन

करौली में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्ती और कांग्रेस नेतृत्व पर कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिवराज मीना के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया। मीना ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार हैं। बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को डरा रही है। टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने इसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई बताया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ईडी की कार्रवाई का भी विरोध किया। जिला अध्यक्ष ने घोषणा की कि 18 अप्रैल को जिले के सभी ब्लॉकों में विरोध प्रदर्शन होंगे। कार्यक्रम में हिंडौन विधायक अनीता जाटव, करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह कड़कड़, प्रदेश महासचिव हुकुम मीणा, प्रदेश सचिव भूपेंद्र भारद्वाज और कन्हैया लाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *