मुक्तसर में आयुर्वेदिक हकीम की हत्या में दो गिरफ्तार:मुफ्त में इलाज करते थे, ढाई साल बाद खुलासा, पैसों के लिए घोंटा गला

पंजाब के मुक्तसर में पुलिस ने ढाई साल पुराने हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला प्रसिद्ध आयुर्वेदिक हकीम दलीप सिंह की हत्या का है। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर 2022 को गांव सरावां बोदला में हकीम का शव उनके क्लिनिक में मिला था। जानकारी के अनुसार 90 वर्षीय हकीम गरीबों का मुफ्त इलाज करते थे। उनका शव कपड़े से बंधा मिला था। मौके पर सीसीटीवी कैमरे और एलईडी टूटी हुई थीं। घर की तलाशी ली गई थी। थाना कबरवाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। 5 संदिग्धों की पहचान, 2 गिरफ्तार फरवरी 2025 में एसपी (डी) की अध्यक्षता में नई जांच टीम बनाई गई। पुराने सबूतों की समीक्षा और तकनीकी डेटा की जांच की गई। इस दौरान 5 संदिग्धों की पहचान हुई। इनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान आरोपियों ने बताया कि उन्हें पता था कि हकीम अकेले रहते हैं और उनके पास बड़ी रकम हो सकती है। इसी लालच में उन्होंने हत्या की योजना बनाई। आरोपियों में अमरिंदर सिंह उर्फ जिमी, शमशेर सिंह उर्फ शम्मी और अमृतपाल सिंह उर्फ अंबी शामिल हैं। अमरिंदर और अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमरिंदर और शमशेर पर पहले भी एक मुकदमा दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *