फाजिल्का में मां-बेटा नशा तस्कर गिरफ्तार:पुलिस के रोकने पर भागने की कोशिश, तलाशी में नशीली गोलियां बरामद

फाजिल्का की सदर थाना पुलिस ने गांव नूरशाह में रेड कर मां बेटे को गिरफ्तार किया गया है l जिसके कब्जे से 262 नशीली गोलियां बरामद हुई है l पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l जिसके बाद पूछताछ की जाएगी l जानकारी देते हुए सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव नूरशाह पहुंचे l तो नहर की पटड़ी पर मां बेटा आते दिखाई दिए l जिन्हें शक होने पर रुकने का इशारा किया गया l तो उन्होंने भागने की कोशिश की l कब्जे से करीब 262 नशीली गोलियां बरामद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से करीब 262 नशीली गोलियां बरामद हुई है l पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह और शीलो बाई के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा l जिनसे पूछताछ की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *