टाटा स्टील के खिलाफ विस्थापितों का प्रदर्शन:सैकड़ों लोगों ने GM को सौंपा 17 सूत्री मांगपत्र, नौकरी-शिक्षा समेत कई मुद्दे शामिल

रामगढ़ की मांडू घाटी स्थित टाटा स्टील में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। मांडू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक को 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा। इसमें विस्थापित परिवारों को नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी और प्रदूषण जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की गई है। कंपनी के सभी कार्यों को रोक देने की चेतावनी JLKM के जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर कंपनी ने समय सीमा में मांगों पर विचार नहीं किया, तो वे कंपनी के सभी कार्यों को रोक देंगे। इसकी जिम्मेदारी टाटा प्रबंधन की होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहारी महतो ने की, जबकि संचालन सुरेश महतो ने किया। मौके पर मांडू अंचल के सीआई राम रतन पांडे और वेस्ट बोकारो घाटी ओपी के पुलिस बल मौजूद रहे। प्रदर्शन में केंद्रीय महामंत्री रवि महतो, रामगढ़ जिला अध्यक्ष देवानंद महतो, सूरज महतो, बबिता महतो, सुशीला देवी, गणेश करमाली समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *