रायपुर में स्वरोजगार के बहाने महिलाओं से ठगी:रोजगार देने के बहाने 40-40 हजार रुपए लोन के हड़पे, 30 लाख रुपए ऐठे

रायपुर में स्वरोजगार दिलाने के बहाने महिलाओं से ठगी की वारदात हुईं है। दो महिलाओं ने करीब 78 महिलाओं से 40-40 हजार रुपए लोन के हड़प लिए। इस मामले में पुलिस ने महिलाओं की शिकायत के बाद FIR दर्ज कर ली है। यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, त्रिवेणी जल क्षत्रिय ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि मां दंतेश्वरी लघु उद्योग आरंग की सदस्य हैं। राखी धुर्व और पूनम नायक नाम की दो महिलाओं ने स्वरोजगार के बहाने करीब 78 महिलाओं से 40-40 हजार रुपए वसूल कर लिए। उन्होंने कहा कि वह 6 हजार रुपए मानदेय दिलाएगी। इसके अलावा नौकरी भी देगी। लोन और नगद दिए रुपए इसके बाद कई महिलाओं ने बैंकों से रुपए लोन में लिए। कई महिलाओं ने पैसे कैश में दिए। आरोपियों ने महिलाओं से करीब 30 लाख रुपए इकट्ठा करने के बाद संपर्क बंद कर दिया। यह महिलाओं ने उनसे रुपए वापस मांगे तो टालमटोल करने लगे। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *