जयपुर में SMS स्टेडियम की पिच देखने पहुंचे जहीर खान:खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की, 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा मुकाबला

जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 का दूसरा मैच 19 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट से होगा। गुरुवार को लखनऊ की टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंची। यहां टीम के खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की। इस दौरान टीम के हेड कोच जहीर खान स्टेडियम की पिच को करीब से देखा। वहीं, स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। दोनों ही टीम के लिए अहम मुकाबला दरअसल, जयपुर में होने वाला मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस सीजन में जहां लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अब तक खेले कुल 7 मैच में से चार मैच में जीत हासिल की है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैच में से महज दो मैच में ही जीत हासिल कर पाई है। इसके बाद पॉइंट टेबल में लखनऊ की टीम 5वें स्थान पर है। वहीं, राजस्थान की टीम फिलहाल पॉइंट टेबल में 8वें स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए शनिवार को जयपुर में होने वाला मैच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम भी आज दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से जयपुर पहुंच गई है। गुरुवार शाम जयपुर पहुंची टीम एयरपोर्ट से सीधे होटल मैरियट पहुंची है। अब शुक्रवार शाम राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस करने पहुंचेंगे। दोनों टीमें के बीच हुए पांच मुकाबलों में राजस्थान 4 जीत चुकी दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चार मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। महज एक मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम जीत पाई है। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर जहां राजस्थान की टीम की बढ़त बनी हुई है। वहीं, मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *