रसद विभाग की टीम ने अवैध पेट्रोलियम पदार्थ पकड़ा:घर में छापा मारकर 10,350 लीटर किया जब्त; करणपुर एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई

श्रीगंगानगर में आज जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देशन पर करणपुर इलाके में जिला रसद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ पकड़ा। जिसे घर मे अवैध रूप से भंडारण कर रखा था। श्रीकरणपुर उपखंड अधिकारी श्योराम के नेतृत्व में रसद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांव 41 एफ में छापा मारकर 10,350 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किया है। कार्रवाई ग्राम पंचायत 43 जीजी (खरला) के अंतर्गत एक अहाते में की गई, जहां अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ संग्रहित किया गया था। टीम को मौके से 16 प्लास्टिक की टंकियां, 2 बिजली की मोटर और 1 डिस्पेंसिंग यूनिट (एस्सार कंपनी की) बरामद हुई, जो कि अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। उपखंड अधिकारी श्योराम ने बताया कि मौके पर अहाता मालिक बलकार सिंह पुत्र लखवीर सिंह, निवासी 6-एनजैडपीए, वीपीओ श्यामगढ़, तहसील रायसिंहनगर उपस्थित मिला। बरामद पेट्रोलियम पदार्थ का मौके पर ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई में तहसीलदार श्रीकरणपुर गिरधारी सिंह, प्रवर्तन अधिकारी पूजा अग्रवाल, प्रवर्तन निरीक्षक धर्मपाल, तथा पुलिस विभाग से एएसआई श्योपतराम (थाना केसरीसिंहपुर) उपस्थित रहे। संयुक्त टीम नेनिरीक्षण कर जब्त सामग्री को सील कर दिया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 6-ए के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय जिला कलेक्टर में प्रस्तुत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *