राजगढ़ उपकारागृह में आज सुबह एक संदिग्ध पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया। जेल में तैनात प्रहरी अनिल कुमार जब अंदर मेनवॉल पर गश्त कर रहे थे, तब उन्हें एक काली थैली मिली। थैली में एक पैकेट था, जिस पर सफेद टेप लगी हुई थी। यह पैकेट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया था। घटना के समय जेल के बाहरी मेनवॉल पर आरएसी कांस्टेबल दलीप कुमार तैनात थे। प्रहरी द्वारा तुरंत उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रहरी कमलेश कुमार के माध्यम से सीलबंद पैकेट को जांच के लिए भेज दिया है। सादुलपुर पुलिस ने कारागार अधिनियम की धारा 42 के तहत गुरुवार देर शाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


