विश्व धरोहर दिवस को लेकर हेरिटेज स्टीम इंजन को सजाया:भारतीय रेलवे की भूमिका’ विषय पर हुआ निबंध कॉम्पिटिशन, यात्रियों में सेल्फी लेने की लगी होड़

विश्व धरोहर दिवस को लेकर जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर हेरिटेज एमजी स्टीम इंजन रंग रोगन और सजावट से चमक उठा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के दूसरे दिन गुरुवार को ‘विश्व धरोहर संरक्षण में भारतीय रेलवे की भूमिका’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के तहत जोधपुर मंडल के ऐतिहासिक महत्व वाले एमजी स्टीम लोकोमोटिव जोधपुर पहुंचने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, उसके रखरखाव व बेहतरीन सजावट, गडरा रोड रेलवे स्टेशन पर स्थित रेल संग्रहालय से यात्रियों में विरासत के प्रति संरक्षण की भावना विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार जोधपुर मंडल की पर्यावरण एवं शक्ति विंग की अगुआई में मनाए जा रहे विश्व धरोहर दिवस पर शुक्रवार को गडरा रोड रेलवे स्टेशन पर स्थित रेल संग्रहालय में निबंध प्रतियोगिता व संगोष्ठी आयोजित करने के साथ ही लोगों को संग्रहालय का भ्रमण करवाकर विरासत के प्रति उन्हें आकर्षित करने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को जोधपुर डीआरएम ऑफिस सभाकक्ष में ‘विश्व धरोहर के संरक्षण में भारतीय रेलवे की भूमिका’ विषयक निबंध प्रतियोगिता में रेलकर्मियों ने भाग लिया। 65 साल बाद भी नए जैसा है भाप का हेरिटेज इंजन जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया में रखा गया भाप का इंजन एक हेरिटेज एमजी स्टीम इंजन है जो रेलयात्रियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह लोकोमोटिव भारतीय रेलवे के इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे जोधपुर मंडल द्वारा संरक्षित किया जा रहा है। भारतीय रेलवे के 150 साल पूरे होने पर साल 2002 में स्थापित यह इंजन भारतीय रेलवे के नेरोगेज रेलवे लाइन पर सेवाएं दे रहा था। इसका निर्माण वर्ष 1959 में यूगोस्लाविया की कंपनी स्लोवांसकी ब्रॉड द्वारा किया गया था। सफाई और रंगरोगन से यह चमक उठा है। इसके साथ सेल्फी लेने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *