वायुसेना विद्यालय में अग्नि सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण:विद्यार्थियों को अग्निशमन के विभिन्न तरीकों की दी जानकारी, 5 सदस्यीय टीम ने किया प्रदर्शन

जयपुर के आमेर रोड स्थित वायुसेना स्कूल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। वायुसेना स्टेशन जयपुर और अग्निशमन सेवा केंद्र आमेर की पांच सदस्यीय टीम ने छात्रों को अग्नि सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी। टीम ने अग्निशमन के प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, सक्रिय और निष्क्रिय तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। स्कूल के चेयरमैन ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज ने छात्रों को स्वयं की और परिजनों की सुरक्षा के लिए इस जानकारी को सभी तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्कूल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्क्वाड्रन लीडर कुणाल, स्कूल मैनेजर अभिमन्यु मिश्रा और संजय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या सीमा भाटी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *