मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को विकास योजनाओं को लेकर सभी विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने सचिव को निर्देश दिया कि तीन योजना का चयन करें और डेढ़ साल साल में पूरा करें। काम ऐसा हो कि लोगों को उसका आभास होना चाहिए कि सरकार काम कर रही है। समय पर योजनाएं पूरी नहीं होने से सरकार की छवि खराब होती है। साथ ही, लागत में बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। हेमंत ने कहा कि सचिव खर्च और संसाधन में संतुलन बैठाने का भी काम करें। जनता से जुड़ी योजनाओं के कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम से पहले पेयजल और मानसून से पहले जल प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जाड़े के पहले कंबल वितरण और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री और साइकिल वितरण हो जाना चाहिए। योजनाओं को समय से पहले पूरा करने का गंभीर प्रयास किया जाए और ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जो जनता की दृष्टि में नजर आएं। उन्होंने चेतावनी दी कि 90 दिनों के भीतर फिर से समीक्षा की जाएगी और देखा जाएगा कि निर्देशों पर कितना अमल हुआ। एसबीआई में सैलरी अकाउंट वाले कर्मियों का 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में खाता रखने वाले झारखंड सरकार के कर्मियों को एक करोड़ का दुर्घटना बीमा समेत अन्य कई सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में एसबीआई और झारखंड सरकार के बीच एमओयू हुआ। जानिए…राज्यकर्मियों को मिलने वाले लाभ आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था दुरुस्त रखें सीएम ने कहा कि लोगों को आय, आवासीय, जाति, जन्म -मृत्यु जैसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी चक्कर लगाना पड़ता है। कई बार लोगों को समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नुकसान उठाना पड़ता है। यह व्यवस्था अच्छी नहीं है। जाति, आवासीय, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का सीधा सरोकार जनता से होता है। ऐसे में प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी ना हो, व्यवस्था को दुरुस्त रखें। विभाग खर्च ही नहीं, संसाधन जुटाने पर भी दे ध्यान: सीएम ने कहा कि सरकार कई फ्लैगशिप योजनाएं चला रही है। विभागों को राशि खर्च ही नहीं करनी है, बल्कि जुटानी भी है। संसाधन होंगे, तभी योजनाएं जनता तक पहुंचेंगी। सीएम हेमंत गए दिल्ली, कल स्वीडन जाएंगे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टीम के साथ शनिवार को स्वीडन और स्पेन के लिए दिल्ली से रवाना होंगे। सीएम गुरुवार की रात दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके साथ जाने वाले अधिकारी शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे। टीम 19 से 27 अप्रैल तक स्वीडन और स्पेन के दौरे पर रहेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विदेशी उद्यमियों को झारखंड में औद्योगिक निवेश के लिए आमंत्रित करना है। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं बरती जाए हेमंत ने योजनाएं असरदार और प्रभावी हों, इसके लिए ठोस और सकारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि राज्य की जनता को इनका लाभ सरलता से मिल सके। योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन योजनाओं के लिए जो भी संसाधन की जरूरत हो, उसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।


