कल मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली फ्लाइट का समय बदलेगा:एयर शो के लिए 10 ‘हॉक’ विमान पहुंचे, अभ्यास शुरू… 19 व 20 को दिखेगा सेना का शौर्य

19 और 20 अप्रैल को रांची में सुबह 9.45 से 10.45 बजे तक खोजाटोली आर्मी मैदान नामकुम में विश्वस्तरीय एयर शो का आयोजन सूर्य किरण टीम के द्वारा किया जाएगा। दो दिन आसमान पर वायुसेना के जांबाज शो के माध्यम से शौर्य व पराक्रम का साहसिक प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए गुरुवार की दोपहर में सूर्य किरण टीम के 10 हॉक विमान रांची एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। इन विमानों ने रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरकर अभ्यास किया और एरिया की मैपिंग की। शो से पहले ही पूरा क्षेत्र वायु सेना के शौर्य से परिचित हो गया। हालांकि एयर शो के कारण दो दिन 19 व 20 अप्रैल को सुबह 9.45 से 10.45 तक रांची एयरपोर्ट में एयर स्पेस क्लोज रहेगा। इसलिए इस समय ना ही बाहर से कोई विमान आ सकेगा और ना यहां से उड़ान भर सकेग। उस समय में हैदराबाद व मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट प्रभावित हो सकती है। वहीं, दिल्ली जाने वाली इंडिगो व एयर इंडिया की फ्लाइट का समय भी बदलेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा है कि फ्लाइट का समय बदलेगा, लेकिन सभी विमान एयरपोर्ट आएंगे और जाएंगे। आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर दायरे में 20 तक नो फ्लाई जोन एयर शो की वजह से आर्मी ग्राउंड के 200 मीटर क्षेत्र को 20 मई तक नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडिंग आैर हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। एयर शो को देखने वायुसेना प्रमुख एपी सिंह आज आएंगे रांची एयर शो देखने वायुसेना प्रमुख एपी सिंह भी आएंगे। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने सभी स्कूल एवं कॉलेज के प्राचार्य व प्रबंधक से अपील है कि वे बच्चों को इसे अवश्य दिखाएं। एयर शो के लिए क्या-क्या होंगी व्यवस्था….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *