रांची | बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में जेल में बंद पिंकी बासु मुखर्जी ने जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। याचिका को पीएमएलए कोर्ट में 22 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। ईडी ने बीते 13 नवंबर को दो कोलकाता निवासी पिंटू हलधर व पिंकी बासु और दो बांग्लादेशी रॉनी मंडल और समीर चौधरी को गिरफ्तार किया था। मामले में रॉनी मंडल की जमानत याचिका पिछले दिनों खारिज हो चुकी है। आरोपी पिंटू हलधर की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है। सभी आरोपी गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर ईडी रांची पहुंची थी।


