रांची | सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर एमपी/एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। ओबीसी आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के मामले में नामजद सीपी चौधरी ने मामले में अपने आपको निर्दोष बताते हुए 18 मार्च को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। रांची | हाइकोर्ट में गुरुवार को हत्या के मामले में सजायाफ्ता तोरपा के पूर्व विधायक पौलूस सुरीन की क्रिमिनल अपील पर सुनवाई हुई। सुरीन ने अपने भतीजे की मृत्यु का हवाला देते हुए 15 दिनों के लिए प्रोविजनल बेल देने का आग्रह किया है। अदालत ने सुरीन का पक्ष सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी। मालूम हो कि पुलिस मुखबिरी के आरोप में भूषण कुमार सिंह और राम गोबिंद की हत्या में पौलूस सुरीन सजायाफ्ता हैं।


