रांची | रांची जिला कबड्डी संघ की ओर से झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संजय कुमार झा को झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव व मीडिया कमेटी के सदस्य बनाए जाने पर सभी सदस्यों ने सम्मानित किया। मौके पर संजय कुमार झा ने कहा कि शुरू से ही खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित है। कबड्डी खेल अंग अंग में भरा हुआ है। राज्य में कबड्डी खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी जरूर है, लेकिन समय के अनुसार सारी परेशानी समाप्त हो जायेगी। झारखंड में कबड्डी का एक मंच हो इसके लिए झारखंड ओलंपिक संघ के तमाम पदाधिकारियों विचार रखेंगे और इसे निदान करने का प्रयास करेंगे। मौके पर झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन रावत, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, प्रशिक्षक शिवकुमार, प्रदीप तिर्की, रामप्रसाद, शमी सिंह, विक्की शर्मा, कुणाल कुशवाहा समेत सभी कबड्डी खिलाड़ी शामिल थे।


