देवरी में मनी अंबेडकर जयंती

भास्कर न्यूज| अंवरी देवरी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। इसके बाद उनके कार्यों को याद किया गया। जनपद पंचायत कुरुद की सभापति सिन्धु बैस ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन मजदूरों, महिलाओं और अछूतों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने समान अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वह जीवनभर एक अर्थशास्त्री और समाज सुधारक रहे। सरपंच योगमाया ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने 1923 में बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना की। इसका उद्देश्य शिक्षा का प्रचार और गरीबों की आर्थिक स्थिति सुधारना था। भारत के संविधान निर्माण में उनकी भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने देश का नया संविधान तैयार किया। इस अवसर पर यशवंत बैस, थानेश्वर बैस, रूप राम साहू, मोरज साहू, राधेलाल साहू, तिपेन्द्र साहू आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *