चार पुलिसकर्मी बने कॉप ऑफ द मंथ, किया सम्मान

गरियाबंद| पुलिस ने मार्च 2025 के लिए “कॉप ऑफ द मंथ” चुने। इस पहल के तहत ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। थाना गरियाबंद क्षेत्र में अज्ञात महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी तीन दिन में सुलझाने वाले चार पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिला। प्रधान आरक्षक अंगद राव, प्रधान आरक्षक मोहम्मद सुल्तान खाना, आरक्षक देवेंद्र सोनवानी (स्पेशल टीम गरियाबंद) और सैनिक रविशंकर सोनवानी ने हत्या के मामले में मृतका की पहचान की। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने में इनकी विशेष भूमिका रही। इसी तरह, प्रधान आरक्षक गणेश राम साहू और आरक्षक गंगाधर सिन्हा ने नशीली टैबलेट की सप्लाई करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया। दोनों ने एंड टू एंड कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा। इन सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। “कॉप ऑफ द मंथ” पहल से पुलिसकर्मियों में उत्साह बना रहता है। यह पहल आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *